भारत ने किया स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का निर्माण
Feb २६, २०१८ १७:१८ Asia/Kolkata
भारत के रक्षा अनुसंधान ने स्वदेशी ड्रोन के सफल परीक्षण का एलान किया है।
भारत के डीआरडीओ, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने घोषणा की है कि रविवार को स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया गया। डीआरडीओ के अनुसार मानव रहित विमान रुस्तम-2 का कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सफल परीक्षण किया गया। यह भारतीय ड्रोन लगातार 24 घण्टे तक उड़ने में सक्षम है। यह ड्रोन, लगातार चौकसी करने के साथ ही हथियार ले जाने में भी सक्षम है। भारतीय रुस्तम-2 ड्रोन का भार 1.8 टन है और इसकी स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घण्टा है।
टैग्स