भारत ने किया स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का निर्माण
https://parstoday.ir/hi/news/india-i58411-भारत_ने_किया_स्वदेशी_ड्रोन_रुस्तम_2_का_निर्माण
भारत के रक्षा अनुसंधान ने स्वदेशी ड्रोन के सफल परीक्षण का एलान किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २६, २०१८ १७:१८ Asia/Kolkata
  • भारत ने किया स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का निर्माण

भारत के रक्षा अनुसंधान ने स्वदेशी ड्रोन के सफल परीक्षण का एलान किया है।

भारत के डीआरडीओ, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने घोषणा की है कि रविवार को स्वदेशी ड्रोन रुस्तम-2 का सफल परीक्षण किया गया।  डीआरडीओ के अनुसार मानव रहित विमान रुस्तम-2 का कर्नाटक के चित्रदुर्ग में सफल परीक्षण किया गया।  यह भारतीय ड्रोन लगातार 24 घण्टे तक उड़ने में सक्षम है।  यह ड्रोन, लगातार चौकसी करने के साथ ही हथियार ले जाने में भी सक्षम है।  भारतीय रुस्तम-2 ड्रोन का भार 1.8 टन है और इसकी स्पीड 225 किलोमीटर प्रति घण्टा है।