‎ट्रूडो का भारत सरकार पर आरोप, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i58539-ट्रूडो_का_भारत_सरकार_पर_आरोप_भारत_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भारत सरकार पर उनकी यात्रा को विफल बनाने का आरोप लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१८ १६:०० Asia/Kolkata
  • ‎ट्रूडो का भारत सरकार पर आरोप, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने भारत सरकार पर उनकी यात्रा को विफल बनाने का आरोप लगाया है।

कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत की यात्रा के बाद स्वदेश लौटेने पर कहा कि भारत सरकार का एक धड़ा उनकी यात्रा को विफल बनाने की साज़िश कर रहा था। ट्रुडो ने कनाडाई संसद में अधिकारियों के साज़िश रचने के दावे से इनकार नहीं किया।

कनाडाई अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री की भारत यात्रा में व्यवधान पैदा करने के लिए जसपाल का वीजा मंज़ूर कर लिया गया था।

दूसरी ओर भारत के विदेश मंत्रालय ने कनाडाई प्रधानमंत्री के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार या भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को कनाडाई उच्चायुक्त द्वारा मुंबई या दिल्ली के कार्यक्रम में जसपाल अटवाल की मौजूदगी या उसे न्योता देने से कुछ लेना देना नहीं है। इसको लेकर दिया गया कोई भी बयान निराधार और अस्वीकार्य है। (AK)