भारत-पाकिस्तान संबंध क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं: चीन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i67494-भारत_पाकिस्तान_संबंध_क्षेत्र_के_लिए_महत्वपूर्ण_हैं_चीन
चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंधों का होना पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २४, २०१८ १०:२८ Asia/Kolkata
  • भारत-पाकिस्तान संबंध क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण हैं: चीन

चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंधों का होना पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के मध्य द्विपक्षीय संबंधों में सुधार और प्रगति पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और ख़ुशहाली के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का संयुक्त पड़ोसी देश होने के नाते चीन का यह कर्तव्य बनता है कि वह इन दोनों देशों के बीच वार्ता, पारस्परिक आत्मविश्वास को बढ़ावा देने और आपसी मतभेदों को हल करके पूरे क्षेत्र में शांति स्थापित करने और प्रगति के लिए मिलकर काम करे। लू कांग ने कहा कि हमे आशा है कि दोनों देश, चीन की इस पहल का स्वागत करेंगे और हमारी यह भी इच्छा है कि हम दोनों देशों के संबंधों को बेहतर बनाने के लिए क्षेत्र की बेहतरी के उद्देश्य से अपनी सकारात्मक भूमिका को अदा करते रहें। (RZ)