अमरीका ने भारत को दी प्रतिबंधों की धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i68343-अमरीका_ने_भारत_को_दी_प्रतिबंधों_की_धमकी
ट्रम्प ने भारत को भी प्रतिबंधों की धमकी दे डाली।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २२, २०१८ ०७:३१ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने भारत को दी प्रतिबंधों की धमकी

ट्रम्प ने भारत को भी प्रतिबंधों की धमकी दे डाली।

अमरीका ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर वह रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदता है तो उसे अमरीकी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।

इकानामिक टाइम्स केअनुसार नई दिल्ली, रूसी राष्ट्रपति पुतीन की आगामी भारत यात्रा के अवसर पर एस-400 मिसाइल सिस्टम की ख़रीदारी का समझौता करना चाहता है।  भारतीय अधिकारियों ने एलान किया है कि नई दिल्ली, रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदने के बारे में अमरीकी प्रतिबंधों के दबाव में नहीं आएगी।  इससे पहले भारत की रक्षामंत्री निर्मला सीतारमन भी कह चुकी हैं कि हो सकता है कि नई दिल्ली, विलादिमीर पुतीन की भारत यात्रा से पहले ही रूस के साथ मिसाइल सिस्टम की ख़रीदारी कर ले।  विशेष बात यह है कि रूस का एस-400 मिसाइल सिस्टम, अत्याधुनिक मिसाइल सिस्टम है जिसके जैसा अभी कोई दूसरा मिसाइल सिस्टम नहीं है।

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अभी हाल ही एेसे अध्यादेश पर हस्ताक्षर किये हैं जिसके आधार पर हर वह देश जो रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम ख़रीदेगा उसको वाशिगटन के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।