अमरीका के हाथों अन्तर्राष्ट्रीय समझोतों के उल्लंघन को स्पष्ट किया जाएगाः रूहानी
Sep २४, २०१८ ०७:१५ Asia/Kolkata
डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर जेसीपीओए सहित अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के बारे में अमरीकी उल्लंघन की चर्चा की जाएगा।
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की रात न्यूयार्क में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अमरीकियों ने बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन किया है। उन्हीं में से एक जेसीपीओए है। राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि न्यूयार्क में विश्व के नेताओं के साथ अपनी भेंट में हम क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों और वैश्विक घटनाओं के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।
राष्ट्रपति रूहानी न्यूयार्क में विश्व के नेताओं के साथ भेंटवार्ताओं के अतिरिक्त कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
टैग्स