अमरीका के हाथों अन्तर्राष्ट्रीय समझोतों के उल्लंघन को स्पष्ट किया जाएगाः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i68400-अमरीका_के_हाथों_अन्तर्राष्ट्रीय_समझोतों_के_उल्लंघन_को_स्पष्ट_किया_जाएगाः_रूहानी
डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर जेसीपीओए सहित अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के बारे में अमरीकी उल्लंघन की चर्चा की जाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१८ ०७:१५ Asia/Kolkata
  • अमरीका के हाथों अन्तर्राष्ट्रीय समझोतों के उल्लंघन को स्पष्ट किया जाएगाः रूहानी

डाक्टर हसन रूहानी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ की महासभा के वार्षिक अधिवेशन के अवसर पर जेसीपीओए सहित अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों के बारे में अमरीकी उल्लंघन की चर्चा की जाएगा।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रविवार की रात न्यूयार्क में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अमरीकियों ने बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन किया है।  उन्हीं में से एक जेसीपीओए है।  राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया कि न्यूयार्क में विश्व के नेताओं के साथ अपनी भेंट में हम क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय परिवर्तनों और वैश्विक घटनाओं के बारे में विचार-विमर्श करेंगे।

राष्ट्रपति रूहानी न्यूयार्क में विश्व के नेताओं के साथ भेंटवार्ताओं के अतिरिक्त कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे।