दुनिया को आतंकवाद का सामना: भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i68469-दुनिया_को_आतंकवाद_का_सामना_भारत
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि ऐसी स्थिति में कि जब दुनिया अभी भी संघर्ष, आतंक और घृणित विचारधाराओं से घिरी हुई है, किसी भी देश को इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २६, २०१८ १२:११ Asia/Kolkata
  • दुनिया को आतंकवाद का सामना: भारत

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि ऐसी स्थिति में कि जब दुनिया अभी भी संघर्ष, आतंक और घृणित विचारधाराओं से घिरी हुई है, किसी भी देश को इस बात की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए कि वह आतंकवाद का समर्थन करे।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा में दिए अपने संबोधन में पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि दुनिया अभी भी कई तरह के संघर्षों, आतंकवाद जैसी बड़ी समस्याओं और घृणित विचारधाराओं से घिरी हुई है और यह सभी चीज़े तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं, जिसका सबसे अधिक प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत इस अंतर्राष्ट्रीय मंच से अपील करता है कि दुनिया के किसी भी देश को इस बात की अनुमति न दी जाए कि वह आतंकवाद का समर्थन और उसे संरक्षण दे सके।

इससे पहले भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैंठकें कीं और कारोबार, निवेश तथा क्षमता निर्माण समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सुषमा स्वराज ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें सत्र से इतर कोलंबिया के विदेश मंत्री कार्लोस होम्स ट्रूजिलो, स्पेन के विदेश मंत्री जोसेफ़ बोरेल, नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञवाली, मोरक्को के नासीर बोरिता, युरोपी संघ में विदेश नीतियों की प्रभारी फेडरिका मोगरेनी, लिकटेंस्टाइन के विदेश मंत्री ऑरेलिया फ्रिक से मुलाक़ात की। (RZ)