पाकिस्तान आतंकवाद के बारे में दोहरे मानदंड को समाप्त करेः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i70257-पाकिस्तान_आतंकवाद_के_बारे_में_दोहरे_मानदंड_को_समाप्त_करेः_भारत
भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह आतंकवाद के बारे में दोहरे मानदंड को समाप्त करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २७, २०१८ ११:५१ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान आतंकवाद के बारे में दोहरे मानदंड को समाप्त करेः भारत

भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह आतंकवाद के बारे में दोहरे मानदंड को समाप्त करे।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान जारी करके मांग की है कि वह आतंकवाद के बारे में दोहरे मानदंड को समाप्त करे और मुंबई हमले के ज़िम्मेदारों को सज़ा दिलाए।  यह बयान मुंबई की आतंकी घटना की दसवी वर्षगांठ पर की गई है।  भारत के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि मुंबई की आतंकवादी घटना के ज़िम्मेदारों को सज़ा देने में पाकिस्तान गंभीर नहीं रहा है।  बयान के अनुसार इस आतंकवादी घटना की योजना पाकिस्तान के भीतर बनाई गई थी।  

26 नवंबर सन 2008 को भारत के मुंबई नगर में आतंकवादी हमले में कम से कम 165 लोग मारे गए थे। मरने वालों में 26 विदेशी नागरिक भी थे।  भारत का कहना है कि इस हमले का मास्टर माइंट हाफ़िज़ सईद है जो आतंकवादी गुट लश्करे तैबा का प्रमुख है।