पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बयान ग़ैर ज़िम्मेदारानाः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i74201-पाकिस्तानी_विदेश_मंत्री_का_बयान_ग़ैर_ज़िम्मेदारानाः_भारत
भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान को ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०८, २०१९ ०९:०३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तानी विदेश मंत्री का बयान ग़ैर ज़िम्मेदारानाः भारत

भारत ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान को ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय ने शाह महमूद क़ुरैशी के हालिया बयान को ग़ैर ज़िम्मेदाराना बताते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह बयान क्षेत्र में युद्धोन्माद भड़काने और आतंकियों को हमले के लिए उकसाने वाला है।  भारत ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बयान को ग़ैर ज़िम्मेदाराना और बेतुका बताते हुए इसे ख़ारिज कर दिया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से पाकिस्तान को सलाह दी गई है कि वह आतंकवादी हमलों के बारे में कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक चैनलों का उपयोग करे।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सीमापार आतंकवादी हमले का दृढ़ता और निर्णायक रूप से जवाब देने का अधिकार रखता है।  विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री का यह हथकंडा पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों को भारत में आतंकी हमला करने के लिए आह्वान जैसा प्रतीत होता है।

ज्ञात रहे कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा है कि देश के पास इस बात की विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच हमले की योजना बना रहा है।