पाकिस्तान ने बताया कि 261 भारतीय उसकी जेलों में हैं
https://parstoday.ir/hi/news/india-i76745-पाकिस्तान_ने_बताया_कि_261_भारतीय_उसकी_जेलों_में_हैं
पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि 261 भारतीय नागरिक विभिन्न आरोपों में उसकी जेलों में बंद हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१९ ०८:०३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने बताया कि 261 भारतीय उसकी जेलों में हैं

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि 261 भारतीय नागरिक विभिन्न आरोपों में उसकी जेलों में बंद हैं।

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता मुहम्मद फैसल ने बताया कि भारत के 261 बंदियों में से 209 वह मछुआरे हैं जो मछली पकड़ते समय पाकिस्तान की जल सीमा में घुस गये थे जबकि 52 लोगों पर पाकिस्तान में अलग अलग अपराध करने का आरोप है। 

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि भारत के साथ होने वाे समझौते के अनुसार हर छे महीने में एक बार दोनों देश, एक दूसरे के बंदी नागरिकों के ब्योरे का एलान करते हैं। 

हालिया महीनों में भारत और पाकिस्तान के मध्य तनाव बढ़ा है। (Q.A.)