पाकिस्तान, राजदूत को वापस भेजने के फ़ैसले पर पुनर्विचार करेः भारत
भारत ने कश्मीर के विशेष दर्जे की समाप्ति पर प्रतिक्रिया में उसके राजदूत को देश छोड़ने के फ़ैसले पर पाकिस्तान से पुर्निवचार की अपील की है।
भारतीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय विदेशमंत्रालय की ओर से अपील की गयी है कि इस्लामाबाद, नई दिल्ली के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने और कूटनयिक संबंधों को सीमित करने पर पुनर्विचार करे।
उनका कहना था कि पाकिस्तान की ओर से की गयी कार्यवाहियों से दुनिया को संदेश जाएगा कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध बहुत ही नाज़ुक हालात का शिकार हैं।
भारतीय विदेशमंत्रालय का यह भी कहना था कि आर्टिकल 370 को समाप्त करना, भारत का आंतरिक मुद्दा है और यह हमेशा स्वाधीन मुद्दा ही रहेगा। भारत की ओर से औचित्य पेश किया गया है कि इस आर्टिकल की समाप्ति के बाद जम्मू और कश्मीर की जनता के लिए आसानियां पैदा होंगी।
उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि भारत-पाक द्विपक्षीय संबंधों में इस्लामाबाद ने एकपक्षीय फ़ैसला किया है।
भारत की ओर से कहा गया है कि हमारे लिए आर्टिकल-370 की समाप्ति के बाद पाकिस्तान की ओर से की गयी यह कार्यवाही आश्चर्यजनक नहीं है।
गृहमंत्रालय की ओर से जारी इस बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली को इस्लामाबाद की ओर से की गयी कार्यवाहियों पर खेद है लेकिन पाकिस्तान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। (AK)