भारत नियंत्रित कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, सरकार का दावा स्थिति सामान्य
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78116-भारत_नियंत्रित_कश्मीर_में_विरोध_प्रदर्शन_सरकार_का_दावा_स्थिति_सामान्य
भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १०, २०१९ ११:४२ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, सरकार का दावा स्थिति सामान्य

भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद शुक्रवार को व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन किये गए।

भारत नियंत्रित कश्मीर में शुक्रवार की नमाज़ के बाद विरोध प्रदर्शन किये गए।  बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी अपने हाथों में काले झंडे लिए हुए थे।  कुछ विदेशी संचार माध्यमों का कहना है कि श्रीनगर में जुमे की नमाज़ के बाद हज़ारों की संख्या में कश्मीरी सड़कों पर निकल आए जिन्होंने विरोध प्रदर्शन किये।  कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रदर्शनकारी स्वतंत्रता के समर्थन में नारे लगा रहे थे।  जब प्रदर्शनकारियों से वापस जाने के लिए कहा गया तो वे सड़कों पर ही बैठ गए जिसके बाद उनपर फ़ाएरिंग की गई।  एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पुलिस की फाएरिंग में कुछ प्रदर्शनकारी बुरी तरह से घायल हो गए।

दूसरी ओर भारत का दावा है कि जम्मू व कश्मीर में हालात अब सामान्य होने लगे हैं।  अधिकारियों के अनुसार  शुक्रवार को जम्मू से धारा 144 हटाने के एक दिन बाद शनिवार को जम्मू में सभी स्कूल खुल गए।  एक आधिकारिक आदेश के अनुसार जम्मू जिला प्रशासन ने केन्द्र के फैसले के दृष्टिगत 5 अगस्त को धारा 144 के तहत लगाई निषेधाज्ञा को शुक्रवार को वापस ले लिया।