स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में छाया रहा सन्नाटा
https://parstoday.ir/hi/news/india-i78298-स्वतंत्रता_दिवस_पर_कश्मीर_में_छाया_रहा_सन्नाटा
जहां एक ओर भारत में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया वहीं भारत प्रशासित कश्मीर में इस अवसर पर सन्नाटा छाया रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १५, २०१९ १५:५१ Asia/Kolkata
  • (जनसत्ता के सौजन्य से)
    (जनसत्ता के सौजन्य से)

जहां एक ओर भारत में आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया वहीं भारत प्रशासित कश्मीर में इस अवसर पर सन्नाटा छाया रहा।

रिपोर्ट में अनुसार, भारत प्रशासित कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सन्नाटा छाया रहा। इस दौरान सेना के जवान गश्त करते रहे।

केन्द्र सरकार द्वारा 5 अगस्त को कश्मीर से विशेषाधिकार ख़त्म किए जाने के बाद, भारत प्रशासित कश्मीर में लगायी गयी धारा 144 के तहत विभिन्न इलाक़ों में सेना के जवान गश्त करते नज़र आए। स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रधान सचिव रोहित कंसल ने बताया कि श्रीनगर सहित कश्मीर के अनेक हिस्सों में प्रतिबंधों में ढील दी गयी जबकि कुछ हिस्सों में प्रतिबंध जारी हैं।

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर के शेर-ए- कश्मीर स्टेडियम में तिरंगा फहराया। (MAQ/N)