सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की
संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि ज़िग जून ने कहा कि सुरक्षा परिषद की बैठक में कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की।
सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद वार्ता करते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ में चीन के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने भी कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की थी।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान की मांग पर कश्मीर मद्दे पर विचार करने के लिए सुरक्षा परिषद की परामर्श बैठक आयोजित हुई थी।
यह 50 साल में पहला अवसर था जब विशेष रूप से पाकिस्तान और भारत के बीच जारी विवाद पर विचार विमर्श के लिए सुरक्षा परिषद की बैठक तलब की गयी थी।
सुरक्षा परिषद की यह बैठक बंद कमरे में हुई थी जिसमें जम्मू कश्मीर की स्थिति पर ब्रिफ़िंग दी गयी थी।
चीनी प्रतिनिधि ने कहा कि सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कश्मीर की वर्तमान स्थिति और वहां मानवाधिकार की स्थिति पर चिंता व्यक्त की। (AK)