भारतः अकाल तख्त ने आरएसएस पर की प्रतिबंध लगाने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/india-i80357-भारतः_अकाल_तख्त_ने_आरएसएस_पर_की_प्रतिबंध_लगाने_की_मांग
भारत में सिख धर्म की सब से बड़ी धार्मिक संस्था अकाल तख़्त ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को बैन करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १६, २०१९ ०६:५९ Asia/Kolkata
  • भारतः अकाल तख्त ने आरएसएस पर की प्रतिबंध लगाने की मांग

भारत में सिख धर्म की सब से बड़ी धार्मिक संस्था अकाल तख़्त ने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ को बैन करने की मांग की है।

अकाली तख्त  के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश को बांटने वाली गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप लगाया और आरएसएस पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने हालिया बयान में कहा था कि भारत हिन्दु राष्ट्र है जिसका व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है।

अकाली तख्त  के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि भारत में सभी धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं और यही इस देश की सुन्दरता है।  संघ का कहना है कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, लेकिन ये देश के हित में नहीं है।

 इसी प्रकार शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष गोबिंद सिंह लोंगोवाल ने भी कहा कि यह बयान बेहद आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा कि  भारत के संविधान में सभी नागरिकों को धर्म की आज़ादी दी गयी  है ऐसा लगता है कि भागवत संविधान को न देखते हुए हिंदू राष्ट्र का अपना एजेंडा सभी पर थोपना चाहते हैं।

मोहन भागवत के हिन्दु राष्ट्र वाले बयान की विपक्ष दलों ने भी कड़ी आलोचना की है।(Q.A.)