भारत का हर तीसरा व्यक्ति बेरोज़गारः मनमोहन सिंह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i80403-भारत_का_हर_तीसरा_व्यक्ति_बेरोज़गारः_मनमोहन_सिंह
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ने इस देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१९ १३:२६ Asia/Kolkata
  • भारत का हर तीसरा व्यक्ति बेरोज़गारः मनमोहन सिंह

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री ने इस देश की वर्तमान अर्थव्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति बहुत चिंता जनक है। मनमोहन सिंह का कहना है कि भारत का आटो हब बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।  उन्होंने कहा कि देश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोज़गार है।  इससे पहले भी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इस देश की अर्थव्यवस्था को लेकर चिंता व्यक्त की थी।  उन्होंने कहा था कि भारत में अर्थव्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है।  मनमोहन सिंह का कहना था कि देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ती जा रही है किंतु सरकार को इस बात का एहसास तक नहीं है कि आने वाले दिनों में हालात कितने ख़राब हो सकते हैं।  उनका कहना था कि सरकार को इस दिशा में तत्काल क़दम उठाने चाहिए।

इससे पहले अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले भारतीय मूल के अमरीकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी भी कह चुके हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है।  उन्होंने कहा कि उपलब्ध आंकड़े यह भरोसा नहीं जगाते कि भारतीय अर्थव्यवस्था जल्द सुधरने वाली है।