कश्मीर, ग्रेनेड हमले में 1 हताहत, 13 घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i80982-कश्मीर_ग्रेनेड_हमले_में_1_हताहत_13_घायल
भारत नियंत्रित कश्मीर में होने वाले ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति हताहत और 13 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Nov ०४, २०१९ ११:१९ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, ग्रेनेड हमले में 1 हताहत, 13 घायल

भारत नियंत्रित कश्मीर में होने वाले ग्रेनेड हमले में एक व्यक्ति हताहत और 13 अन्य घायल हो गये।

यह हमला श्रीनगर की हरि सिंह हाई स्ट्रीट पर स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ। हमले में एक व्यक्ति के हताहत और 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाक़े की घोराबंदी कर ली और सर्च आप्रेशन शुरु कर दिया।

ज्ञात रहे कि भारत की केन्द्र सरकार द्वारा कश्मीर के विशेष दर्जे की समाप्ति के बाद से हालात तनावपूर्ण हैं और तब से अबतक कई हमले हो चुके हैं। यह हमले ऐसी स्थिति में हुए हैं कि जब कश्मीर में ज़्यादातर दिन कर्फ़्यू ही लागू रहे।

पिछले महीने के अंत में कुलगाम में हुए हमले में पांच बाहरी मज़दूर हताहत और एक घायल हुआ था। (AK)