नरेन्द्र मोदी ने की स्वंतत्र फ़िलिस्तीन देश के गठन की कामना
https://parstoday.ir/hi/news/india-i81732-नरेन्द्र_मोदी_ने_की_स्वंतत्र_फ़िलिस्तीन_देश_के_गठन_की_कामना
भारत के प्रधानमंत्री ने स्वंतत्र फ़िलिस्तीन देश के गठन की कामना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१९ ११:४२ Asia/Kolkata
  • नरेन्द्र मोदी ने की स्वंतत्र फ़िलिस्तीन देश के गठन की कामना

भारत के प्रधानमंत्री ने स्वंतत्र फ़िलिस्तीन देश के गठन की कामना की है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी देश के गठन की कामना की है।  इर्ना के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री ने फिलिस्तीन की जनता के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर फिलस्तीन के लिए भारत का मज़बूत समर्थन दोहराया।  मोदी ने अपने एक संदेश में कहा कि फिलिस्तीन की जनता के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के महत्‍वपूर्ण अवसर पर मैं फिलस्तीन के लिए भारत के मज़बूत समर्थन को दोहराता हूं। भारतीय प्रधानमंत्री ने इसी प्रकार फ़िलिस्तीन संकट के समाधान के उद्देश्य से फ़िलिस्तीन और ज़ायोनी शासन के बीच वार्ता के पुनः आरंभ होने की इच्छा जताई।

ज्ञात रहे कि पिछले सप्ताह भारत ने राष्ट्रसंघ में फ़िलिस्तीनियों की इच्छा के अनुसार सरकार गठन के प्रस्तान का समर्थन किया था।  मंगलवार को संसार के 166 देशों ने फ़िलिस्तीनियों की इच्छा के अनुसार सरकार के गठन के संबन्ध में राष्ट्रसंघ में प्रस्ताव पेश किया था।  उल्लेखनीय है कि सन 1988 में भारत उन देशों में से एक था जिसने फ़िलिस्तीन को एक देश के रूप में मान्यता दी थी।