भारतीय तेल टैंकर दल के 20 लोगों का अपहरण
भारतीय तेल टैंकर दल के बीस लोगों को नाइजीरिया के तटीय क्षेत्र में अपहरण कर लिया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, भारतीय विदेश मंत्रालय ने घोषणा की है कि अबूजा में भारतीय राजनयिक तेल टैंकर कर्मियों के अपहरण पर नाइजीरिया और अन्य अफ़्रीक़ी देशों के अधिकारियों के संपर्क में है। भारतीय सूत्रों ने तेल टैंकर चालक दल के अन्य सदस्यों की संख्या के बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी है और न ही अभी तक अपहरण हुए लोगों की नागरिकता के बारे में कोई विवरण दिया है।
उल्लेखनीय है कि दस दिनों पहले नाइजीरिया के तट के पास एक यूनानी तेल टैंकर न्यू कंसल्टेशन के 19 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया गया था, जिसमें भारतीय और तुर्की के कर्मचारी शामिल हैं।
याद रहे कि कई अंतर्राष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि नाइजीरिया के तटों पर समुद्री डकैती के ख़तरे नाटकीय रूप से बढ़ गए हैं। (RZ)