कोलकाता में जमईयते उलमाए हिन्द की रैली
https://parstoday.ir/hi/news/india-i82421-कोलकाता_में_जमईयते_उलमाए_हिन्द_की_रैली
कोलकाता में जमीअते उलमाए हिन्द और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बीजेपी रैलियां निकाल रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०१९ १०:१९ Asia/Kolkata
  • कोलकाता में जमईयते उलमाए हिन्द की रैली

कोलकाता में जमीअते उलमाए हिन्द और पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बीजेपी रैलियां निकाल रही है।

जमीअते उलमाए हिन्द की बंगाल इकाई दोपहर को कोलकाता के रानी रशमोमी रोड से रैली निकालने जा रही है।

रविवार को सुबह पश्चिम बंगाल में हालात शांतिपूर्ण थे। पुलिस के मुताबिक़, पूरे राज्य में कहीं भी हिंसा की कोई घटना नहीं घटी है।

सूत्रों के मुताबिक़, पुलिस प्रशासन ने क़ानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन इलाक़ों में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है जहां अशांति होने की आशंका है।

बीजेपी की बंगाल इकाई नागरिकता संशोधन क़ानून के समर्थन में राज्य के कई इलाक़ों में रैली और मार्च निकालने वाली है।

शनिवार को जाधवपूर यूनिवर्सिटी, अलिया यूनिवर्सिटी, प्रेज़िडेन्सी यूनिवर्सिटी और सत्यजीत रे फ़िल्म ऐन्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट सहित अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के छात्रों ने, नागरिकता संशोधन क़ानून और प्रस्तावित एनआरसी के ख़िलाफ़ मध्य कोलकाता में शहीद मिनार मैदान से महजती सदन तक मार्च निकाला था। (MAQ/N)