कश्मीर में दो अलग हमलों में 12 लोग हताहतः भारतीय सेना
भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों की दो अलग-अलग कार्यवाहियों में कम से कम 12 लोग मारे गए।
एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भारत की सेना के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि कुछ लोग पाकिस्तान की सीमा से भारत की सीमा के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि घुसपैठ की कार्यवाही करने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही में कम से कम 5 घुसपैठिये मारे गए।
राजेश कालिया ने बताया कि यह हमला बाद में एक झड़प में बदल गया जिसमें भारत के 3 सैनिक मारे गए जबकि दूसरे कुछ अन्य भारतीय सैनिक घायल हो गए। राजेश कालिया के अनुसार कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र में कश्मीरी प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध भारतीय सेना की कार्यवाही में 4 लोग मारे गए।
ज्ञात रहे कि नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत में अल्पसंख्यकों के विरुद्ध चरमपंथियों के हमलों में तेज़ी आई है।