हिज़बुल मुजाहेदीन के कमांडर की हत्या के बाद कश्मीरियों का प्रदर्शन
भारतीय सैनिकों के हाथो हिज़बुल मुजाहेदीन के कमांडर की हत्या के बाद कश्मीरियों ने प्रदर्शन किया।
बुधवार को भारतीय सेना के हाथों हिज़बुल मुजाहेदी के कमांडर रियाज़ नयाकू की हत्या के बाद हज़ारों कश्मीरियों ने विरोध प्रदर्शन किया। गुरूवार को कश्मीर के पुलवामा में किये गए इस प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कश्मीर से भारतीय सैनिकों की वापसी की मांग की। सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसूगैस के गोले छोड़े जिससे 30 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए। भारतीय सेना ने इससे पहले 2016 में कश्मीर के एक अन्य छापामार कमाण्डर बुरहान वानी की एक मुडभेड़ में हत्या कर दी थी जिसका कश्मीर में व्यापक स्तर पर विरोध किया गया था।
ज्ञात रहे कि केन्द्र में भाजपा की सरकार आने के बाद भारत में मुसलमानों विशेषकर कश्मीरियों के विरुद्ध चरमपंथी हिंदुओं के हमलों में तेज़ी आई है।