अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए हम काम कर रहे हैंः मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i87263-अर्थव्यवस्था_को_खोलने_के_लिए_हम_काम_कर_रहे_हैंः_मोदी
भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के बाद कहा कि अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए काम वे कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ११, २०२० १७:३४ Asia/Kolkata
  • अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए हम काम कर रहे हैंः मोदी

भारत के प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा के बाद कहा कि अर्थव्यवस्था को खोलने के लिए काम वे कर रहे हैं।

नरेन्द्र मोदी ने भारत के विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद में कहा कि आगे के रास्ते और सामने आने वाली चुनौतियों को लेकर संतुलित रणनीति बनानी होगी और लागू करनी होगी।

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत में कहा, ''आज आप जो सुझाव देते हैं, उसके आधार पर हम देश की आगे की दिशा तय कर पाएंगे।'' उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया मानती है कि भारत खुद को कोविड-19 से सफलतापूर्वक सुरक्षित रख पाया है, राज्यों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों से कहा, ''जहां भी हमने सामाजिक दूरी के नियमों का पालन नहीं किया, हमारी समस्याएं बढ़ गईं।'' उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती रियायतों के बाद भी कोविड-19 को गांवों तक फैलने से रोकने की होगी।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने, लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर निकलने और आर्थिक गतिविधियां तेज करने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से बातचीत की।  इस बैठक में शहरी क्षेत्रों से ग्रामीणों, श्रमिकों और मजदूरों के पलायन तथा आर्थिक गतिविधियों की बहाली में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई।