कश्मीर, झड़पों में हुर्रियत नेता का बेटा भी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i87535-कश्मीर_झड़पों_में_हुर्रियत_नेता_का_बेटा_भी_हताहत
भारत नियंत्रित जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच झड़पों में 2 अलगावादी छापामारों के मारे जाने की सूचना है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
May १९, २०२० १२:०१ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, झड़पों में हुर्रियत नेता का बेटा भी हताहत

भारत नियंत्रित जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच झड़पों में 2 अलगावादी छापामारों के मारे जाने की सूचना है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार श्रीनगर के नवाकदल में हुए मुठभेड़ में मारे गए दो छापमारों में से एक अलगाववादी गुट हुर्रियत के चेयरमैन मोहम्मद अशरफ़ ख़ान का छोटा बेटा जुनैद ख़ान है। दूसरा छापामार तारिक अहमद शैख़ है जो पुलवामा का रहना वाला था।

आप्रेशन ख़त्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग़ सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह सूचना दी।   

दिलबाग सिंह ने बताया कि जुनैद की कई केसों में तलाश थी। वह हिज़्बुल मुजाहिद्दीन का डिवीजनल कमांडर था और मध्य कश्मीर में भी गतिविधियों की ज़िम्मेदारी संभालता था।

भारत के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि आप्रेशन के दौरान हिज़्बुल मुजाहेदीन के दो छापामार मारे गये जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद करने का दावा किया है।

सूत्रों का कहना है कि यह झड़पें उस समय शुरु हुईं जब सोमवार को इलाके में सशस्त्र छापामारों की मौजूदगी को लेकर इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान की शुरुआत किया जिसके बाद रात लगभग 2 बजे दोनों ओर से फ़ायरिंग शुरू हुई जो पांच घंटे तक जारी रही। इसके बाद फ़ायरिंग का क्रम रुक गया और फिर सुबह आठ बजे फिर से शुरु हो गयी।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि कार्यवाही में हिज़्बुल मुजाहेदीन के 6 छापामार मारे गये। क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोबाइल इंटरनेट और मोबाइल टेलिफ़ोन सर्विस बंद कर दी गयी है। (AK)