कश्मीर में भारतीय फ़ौजी के हाथों एक कश्मीरी लड़के की मौत
भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय फ़ौजी ने एक कश्मीरी लड़के को ट्रक से कुचला जिससे उसकी मौत हो गयी।
तस्नीम न्यूज़ के मुताबिक़, शनिवार को कश्मीर के कुपवारा में भारतीय सैनिक ने एक कश्मीरी नौजवान को ट्रक से कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उसकी मौत हौ गयी। मारे गए कश्मीरी लड़के की पहचान फ़रहान अहमद बतायी गयी है जो 12 साल का था। उसे
इस हत्या की ख़बर फैलते ही कश्मीर के बहुत से शहरों में जनता ने प्रदर्शन कर, भारतीय सैनिकों के कश्मीर से तुरंत निकलहे की मांग दोहराई। इन प्रदर्शनों के बाद, सरकार ने मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद कर दी।
ग़ौरतलब है कि अमरीका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन ने भारत से मांग की है कि वह कश्मीरी नागिरकों के सभी अधिकार बहाल करे।
जो बाइडेन का कहना है कि भारत को सभी कश्मीरियों के अधिकारों को बहाल करने के लिए आवश्यक क़दम उठाने चाहिए। उन्होंने असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने के साथ ही नागरिकता संशोधन क़ानून (सीएए) को लेकर निराशा भी जताई। जो बाइडेन की प्रचार अभियान वेबसाइट पर हाल ही में उनके नीति पत्र ‘जो बाइडेन एजेंडा फ़ार मुस्लिम अमेरिकन कम्युनिटी’ में बताया गया कि भारत में बहुजातीय और बहु धार्मिक लोकतंत्र बनाए रखने और धर्मनिरपेक्षता की पुरानी परंपरा को सुरक्षित रखने के लिए इस तरह के क़दमों से दूरी ज़रूरी है।
कश्मीरी जनता, कश्मीर की स्थिति के निर्धारण के लिए इस क्षेत्र के बारे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के रेफ़्रेन्डम कराने के प्रस्ताव को लागू कराना चाहती है, लेकिन भारत सरकार इसका विरोध करती है। (MAQ/N)