क्या राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i89015-क्या_राजस्थान_में_कांग्रेस_की_सरकार_गिर_जाएगी
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बीच मतभेद पैदा हो गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १२, २०२० ११:२७ Asia/Kolkata
  • क्या राजस्थान में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी

राजस्थान की कांग्रेस सरकार के बीच मतभेद पैदा हो गये हैं।

राज्य के उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट राजधानी दिल्ली में समर्थकों के संग पहुंचे हुए हैं और गुरुग्राम के एक रिज़ॉर्ट में रुके हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया था। एक प्रत्याशित घटना के तहत राज्य पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की तरफ़ से कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश के आरोप में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को नोटिस जारी कर बयान रिकॉर्ड करने के लिए समय मांगा गया है।

दोनों पक्षों के नेताओं से पुष्टि हुई है कि पायलट दिल्ली आए थे और वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मिलकर चर्चा की थी। पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के करीबी सहयोगी पटेल को स्पष्ट बता दिया था मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उनके मतभेद बहुत अधिक बढ़ चुके हैं।

गहलोत और पायलट के बीच मतभेद सर्वविदित है। 2018 में विधानसभा चुनाव में जब कांग्रेस पार्टी ने 107 सीटों पर जीत हासिल की तो दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर काफ़ी खींचतान देखने को मिला। पायलट ने अध्यक्ष के रूप में जीत का श्रेय लेते हुए इस पद पर दावा जताया था। उस समय पार्टी अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने दोनों में सुलह कराते हुए पायलट को राज्य में उपमुख्यमंत्री का पद सौंपा था। (AK)

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए