भारत में अलक़ायदा के 9 संदिग्ध सदस्य गिरफ़्तार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i90944-भारत_में_अलक़ायदा_के_9_संदिग्ध_सदस्य_गिरफ़्तार
भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी ने बताया है कि दो राज्यों से आतंकी संगठन अलक़ायदा के 9 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १९, २०२० १२:४६ Asia/Kolkata
  • भारत में अलक़ायदा के 9 संदिग्ध सदस्य गिरफ़्तार

भारत की एक ख़ुफ़िया एजेंसी ने बताया है कि दो राज्यों से आतंकी संगठन अलक़ायदा के 9 संदिग्ध सदस्यों को गिरफ़्तार किया गया है।

भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को केरल और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर एक साथ छापे मार कर अलक़ायदा के नौ आतंकवादियों को गिरफ़्तार कर लिया। एनआईए ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी है। बयान में बताया गया है कि एनआईए ने केरल के एर्णाकुलम और पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार को सुबह सवेरे छापे मारे। बयान में कहा गया है कि ये लोग निर्दोषों की हत्या करने के उद्देश्य से देश के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।

 

एनआईए ने दावा किया है कि इन लोगों का  पाकिस्तान से सपंर्क है। छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल से छः और केरल से तीन आतंकियों को गिरफ़्तार किया गया। बयान में बताया गया है कि इन आतंकियों के पास से डिजिटिल उपकरण, गोला-बारूद, हथियार और विस्फोटक और आपत्तिजनक सामग्री ज़ब्त की गई है। एनआईए का कहना है कि ये लोग भारत के अलग-अलग शहरों में हथियार पहुंचाने की योजना बना रहे थे। (HN)

 

ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

इंस्टाग्राम पर हमें फ़ालो कीजिए