बीजेपी को कश्मीरी जनता के मानवाधिकारों का कोई ध्यान नहींः पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारत पर सीमा सुरक्षाबलों पर हमले का आरोप लगाया है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने ट्वीट करके बलोचिस्तान प्रांत में सीमा सुरक्षाबलों पर हमले का दोषी भारत को बताया। उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। अपने इस ट्वीट में इमरान ख़ान ने बल देकर कहा कि देश की जनता मृतक सैनिकों के साथ है। पाकिस्तान की सेना ने कल ऐलान किया था कि बलोचिस्तान प्रांत में एक छावनी पर भारत की ओर से किये गए हमले में देश के सीमा सुरक्षाबल के 7 जवान मारे गए।
दूसरी ओर भारत नियंत्रित कश्मीर में कश्मीरी नेताओं की क़ैद और क़ैद में उनके गिरते स्वास्थ्य पर पाकिस्तान ने गहरी चिंता जताई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ज़ाहिद हफीज़ चौधरी ने बताया कि बंदी नेताओं में "दुख़्तराने मिल्लत" संगठन की संस्थापक आसिया अंदराबी भी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बंदियों में जम्मू व कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रीडम पार्टी के नेता और इसके संस्थापक शब्बीर अहमद शाह, यासीन मलिक, मुसर्रत आलम भट, मुहम्मद अशरफ़ सहराई और कई अन्य नेता सम्मिलित हैं।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि इन कश्मीरी नेताओं को झूठे और निराधार आरोपों में गिरफ़्तार किया गया है। हफ़ीज़ चौधरी ने कहा कि कश्मीरी नेताओं को अपनी राजनीतिक सोच के कारण क़ैद करके यातनाओं का निशाना बनाया जा रहा है। उनका कहना था कि यह काम बीजेपी सरकार की चरमपंथी सोच का परिचायक है जिसको कश्मीरी जनता के मानवाधिकारों का कोई ध्यान नहीं है।
ताज़ातरीन ख़बरों, समीक्षाओं और आर्टिकल्ज़ के लिए हमारा फ़ेसबुक पेज लाइक कीजिए!
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए