सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को मजबूर होगीः राहुल गांधी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i93789-सरकार_कृषि_कानूनों_को_वापस_लेने_को_मजबूर_होगीः_राहुल_गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार, कृषि कानूनों को वापस लेने को मजबूर होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०२१ १७:३९ Asia/Kolkata
  • सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने को मजबूर होगीः राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी सरकार, कृषि कानूनों को वापस लेने को मजबूर होगी।

राहुल गांधी ने कहा कि यह तीन कृषि कानून, किसान को खत्म करने के कानून हैं।

भारतीय संचार माध्यमों के अनुसार उन्होंने कहा कि इस देश को आज़ादी, अंबानी-अदानी ने नहीं बल्कि किसान ने दी है। राहुल गांधी का कहना था कि देश की आज़ादी को बरक़रार हिन्दुस्तान के किसान ने रखा है।  जिस दिन देश की खाद्य सुरक्षा चली जाएगी उस दिन ​देश की आज़ादी भी चली जाएगी।

राहुल गांधी का यह भी कहना था कि नरेंद्र मोदी हिन्दुस्तान को नहीं समझ रहे हैं।  वे सोचते हैं कि किसानों में शक्ति नहीं है।  नरेंद्र मोदी किसान की इज्जत नहीं करते। नरेंद्र मोदी जी, हिन्दुस्तान का किसान नहीं डरेगा, नहीं हटेगा बल्कि भागना आपको पड़ेगा।  राहुल गांधी ने कहा कि कानून रद्द होंगे, नरेंद्र मोदी जी को समझ जाना चाहिए कि किसान पीछे हटने वाले नहीं हैं। यह हिन्दुस्तान है पीछे नहीं हटता है, उनको अर्थात मोदी जी को आज नहीं तो ​कल पीछे हटना पड़ेगा। अगर आप इंटेलिजेंट होते तो आज ही यह काम कर देते।

इससे पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार, किसानों को बबार्द करने की साजिश कर रही है। मोदी सरकार कृषि कानूनों को वापस लेने पर मजबूर हो जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके शब्दों को याद रखा जाए। साथ ही राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी रहेगी। मेरी बात याद रखना। सरकार इन कानूनों को वापस लेने को मजबूर होगी। याद रखें जो मैंने कहा है।

याद रहे कि आंदोलन कर रहे किसानों के पक्ष में और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शुक्रवार को सड़क पर उतरे।