किसान आंदोलन जारी, किसान नेता अपनी मांग मनवाने पर डटे
Mar १०, २०२१ १०:०५ Asia/Kolkata
भारत में किसान आंदोलन जारी है जिसके 100 दिन पूरे हो चुके हैं। किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता, आंदोलन को देशव्यापी करने की कोशिश के तहत अलग अलग राज्यों में रैलियाँ कर रहे हैं।
“द वायर” से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि यह आंदोलन शांतिपूर्ण तरीक़े से जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से बातचीत के बारे में कहा कि जब सरकार को ज़रूरत होगी तो बात करेगी। हमें ज़रूरत नहीं है। तीनों क़ानून वापस लेने और एमएसपी पर क़ानून बनाने के लिए सरकार तैयार हो तो बात कर लेंगे नहीं तो पूरे देश में बड़ी बड़ी पंचायतें होती रहेंगी। धरने और बैठकें चलती रहेंगी। उन्होंने बल दिया कि किसान नतीजा लेकर ही जाएगा।
टैग्स