पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों के इच्छुक हैंः नरेन्द्र मोदी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i96630-पाकिस्तान_के_साथ_मैत्रीपूर्ण_संबन्धों_के_इच्छुक_हैंः_नरेन्द्र_मोदी
पाकिस्तान दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इमरान ख़ान को पत्र भेजा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २४, २०२१ ०५:०० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों के इच्छुक हैंः नरेन्द्र मोदी

पाकिस्तान दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इमरान ख़ान को पत्र भेजा है।

पाकिस्तान दिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से इमरान ख़ान को भेजे गए पत्र में भारतीय प्रधानमंत्री का कहना है कि उनका देश पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है। डाॅन न्यूज़ के अनुसार नरेन्द्र मोदी की ओर से इमरान ख़ान को लिखे गए पत्र पर 22 मार्च की तारीख़ लिखी है। इसे इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमिशन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के माध्यम से इमरान ख़ान तक पहुंचाया है। इसमें मोदी की ओर से पाकिस्तान दिवस पर इस देश की जनता को बधाई दी गई है।

अपने पत्र में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा है कि पड़ोसी देश होने के नाते भारत, पाकिस्तान के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है जिसके लिए भरोसे पर आधारित ऐसे वातावरण की आवश्यकता है जो हिंसा और शत्रुता से मुक्त हो।

इसी बीच पाकिस्तान के मंत्रीमण्डल के एक वरिष्ठ मंत्री असद उमर ने भारतीय प्रधानमंत्री की ओर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र की पुष्टि करते हुए इस सद्भावना का संदेश बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने दक्षिणी एशिया में शांति स्थापित करने में अपनी रुचि दिखाई है।

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर पर हमें फ़ालो कीजिए