धार्मिक स्कालर मौलाना वहीदुद्दीन की कोरोना से मृत्यु, मोदी ने जताया खेद
भारत के जानेमाने धर्मगुरू मौलाना वहीदुद्दीन की कोरोना के कारण मृत्यु हो गई।
हिंदुस्तान टाइम्ज़ की रिपोर्ट के अनुसार 96 वर्षीय धर्मगुरू का हाल ही में कोरोना का टैस्ट कराया गया था जो पाॅज़ेटिव निकला। परिवार के सदस्यों के हवाले से बताया गया है कि कोरोना पाज़िटिव होने के बाद मौलाना को 12 अप्रैल को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मौलाना वहीदुद्दीन के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि मौलाना को आध्यात्म और उनकी दूरदर्शिता के कारण हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा भी किया करते थे। इस दुखद अवसर पर मैं मौलाना के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं।
याद रहे कि पिछले साल जनवरी में भारत सरकार ने मौलाना वहीदुद्दीन को देश के दूसरे सबसे बड़े सिविल अवार्ड पदम विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की थी। सन 2000 में उनको भारत के तीसरे सिविल अवार्ड पदम भूषण से सम्मानित किया गया था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए