18 जून के चुनाव की महान विजेता ईरानी जनता है, सुप्रीम लीडर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100354-18_जून_के_चुनाव_की_महान_विजेता_ईरानी_जनता_है_सुप्रीम_लीडर
ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति चुनाव में जनता की भारी और उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १९, २०२१ १२:०० Asia/Kolkata
  • 18 जून के चुनाव की महान विजेता ईरानी जनता है, सुप्रीम लीडर

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने राष्ट्रपति चुनाव में जनता की भारी और उत्साहजनक भागीदारी की सराहना की है।

शनिवार को आयतुल्लाहिल उज़मा सैय्यद अली ख़ामेनई ने 18 जून को आयोजित हुए चुनाव में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के अवसर पर अपने एक संदेश में जनता को चुनाव का मुख्य विजेता क़रार दिया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि आर्थिक समस्याएं, लोगों को चुनाव में भाग लेने से रोकने के लिए विरोधियों का दुष्प्रचार, महामारी और मतदान की शुरूआत में कुछ बाधाएं, राष्ट्र के संकल्प को कमज़ोर नहीं कर सकीं।

राष्ट्रपति और नगर परिषद के चुनावों में जीतने वालों को संबोधित करते हुए सुप्रीम लीडर ने कहाः देश और राष्ट्र की सेवा के अवसर की प्राप्ति के महत्व को समझिए और हमेशा ईश्वरीय उद्देश्यों को ध्यान में रखिए।

ईरानी राष्ट्र को संबोधित करते हुए आयतुल्लाह ख़ामेनई ने कहा कि 18 जुन के चुनाव में जनता की क्रांतिकारी और शानदार भागीदारी ने राष्ट्र के गौरव का एक नया अध्याय खोल दिया है। उन कारकों के बीच कि जो किसी तरह मतदाता के रंग को फीका कर सकते थे, देश भर के मतदान केंद्रों पर आपकी भीड़ के शानदार दृश्य, आपके दृढ़ संकल्प, आशावादी दिल और सतर्क निगाहों का स्पष्ट सुबूत थे।

सुप्रीम लीडर का कहना था कि कल के चुनाव का महान विजेता, ईरानी राष्ट्र है, जिसने एक बार फिर दुश्मन मीडिया, सादा सोच रखने वालों और बुरा चाहने वालों के दुष्प्रचार पर पानी फेर दिया और राजनीतिक मंच पर अपनी भावी उपस्थिति दर्ज करवाई। msm