ब्रिटिश राजदूत ईरानी विदेशमंत्रालय में तलब
ब्रिटेन में ईरानी मतदाताओं के लिए समस्यायें उत्पन्न किये जाने पर आपत्ति जताने के लिए तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया गया।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने आज कहा कि ईरान में तेरहवें राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले मतदान के दौरान ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम सहित कुछ नगरों में मतदाताओं के साथ मारपीट हुई जिसे ईरान की इस्लामी क्रांति के विरोधी और आतंकवादी तत्वों की ओर से अंजाम दिया गया और इस पर आपत्ति जताने के लिए तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत को तलब किया गया।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन के राजदूत से कहा गया है कि मतदान केन्द्रों और मतदाताओं को सुरक्षा मोहइया कराने में इस देश की सरकार और सुरक्षा बलों ने अपनी ज़िम्मेदारियों का सही से पालन नहीं किया है। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी मतदान केन्द्रों पर वोट से मालूम होती है न कि सड़कों पर कुछ उपद्रवी तत्वों के उपद्रव से।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन के राजदूत के साथ होने वाली मुलाकात में बीबीसी फार्सी और ईरान इंटरनेश्नल के दुष्प्रचारों पर भी कड़ी आपत्ति जताई गयी और बल देकर कहा गया है कि इन संचार माध्यमों के कृत्य डेमोक्रेसी के खिलाफ और लोगों को उपद्रव के लिए उकसा रहे थे और यह बात ईरानी राष्ट्र को याद रहेगी। तेहरान में ब्रिटेन के राजदूत ने भी कहा है कि वह ईरान की आपत्तियों से लंदन को सूचित करेंगे।
ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए जब ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम नगरों में वोटिंग हो रही थी तो क्रांति विरोधी तत्व मतदान केन्द्रों के पास जमा हो गये और मतदान की प्रक्रिया में विघ्न उत्पन्न करने के अलावा मतदाताओं से मारमीट की और लंदन में रहने वाले एक ईरानी नागरिक का जो मतदान करना चाह रहा था हाथ तोड़ दिया। MM