तकनीकी कारणों से बंद हुआ है बूशहर परमाणु संयंत्र
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i100430-तकनीकी_कारणों_से_बंद_हुआ_है_बूशहर_परमाणु_संयंत्र
ईरान बूशहर परमाणु बिजली संयंत्र को तकनीकी कारणों के चलते फिलहाल बंद कर दिया गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०२१ ०८:४० Asia/Kolkata
  • तकनीकी कारणों से बंद हुआ है बूशहर परमाणु संयंत्र

ईरान बूशहर परमाणु बिजली संयंत्र को तकनीकी कारणों के चलते फिलहाल बंद कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी इस्ना की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिणी ईरान के बूशहर प्रांत में स्थित परमाणु बिजली संयंत्र को तकनीकी कारणों की वजह से बंद कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि बूशहर परमाणु संयंत्र अगले 4 दिनों तक बंद रह सकता है। साथ ही इस बिजली संयंत्र के बंद होने के कारण राष्ट्रीय बिजली ग्रिड को इससे डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।

 

वहीं बूशहर परमाणु बिजली संयंत्र के बंद होने पर कुछ पश्चमी मीडिया द्वारा फेक न्यूज़ का बाज़ार गरम कर दिया गया है। फेक न्यूज़ के सहारे यह ख़बर फैलाई जा रही है कि बूशहर परमाणु संयंत्र के बंद होने के पीछे इस्राईल का हाथ है। जबकि वास्तविक्ता यह है कि इस संयंत्र को बंद करने से एक दिन पूर्व ही ऊर्जा मंत्रालय को ही सूचना दे दी गई थी। ईरान के परमाणु ऊर्जा संस्था के जनसंपर्क विभाग ने कहा है कि तकनीकी ख़राबी जल्द दूर कर ली जाएगी और दो से तीन दिन में बूशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र को खोल दिया जाएगा। (RZ)

 

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए