ईरान और ब्रिटेन के संबंधों में विस्तार पर बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10072-ईरान_और_ब्रिटेन_के_संबंधों_में_विस्तार_पर_बल
ब्रिटेन के हाऊस आफ़ कामंस के एक सदस्य ने ईरान और ब्रिटेन के संबंधों में विस्तार की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ ११:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान और ब्रिटेन के संबंधों में विस्तार पर बल

ब्रिटेन के हाऊस आफ़ कामंस के एक सदस्य ने ईरान और ब्रिटेन के संबंधों में विस्तार की मांग की है।

जैक स्ट्रा ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि ब्रिटेन, चरणबद्ध ढंग से तेहरान में अपना प्रतिनिधित्व बढ़ा रहा है। उनका कहना था कि जेसीपीओए का क्रियान्वयन, ब्रिटिश सरकार के व्यवहार में भारी परिवर्तन का कारण बना है और अब लंदन का कहना है कि वह तेहरान से अपने संबंधों के विस्तार का प्रयास कर रहा है।

हाऊस आफ़ कामंस के प्रतिनिधि के अनुसार व्यापार, तेल और गैस के क्षेत्र में संबंधों के विस्तार के लिए दोनों देशों के मध्य अपार संभावनाएं पाई जाती हैं। जैक स्ट्रा का कहना था कि अमरीकियों को ईरान और यूरोपीय देशों के मध्य व्यापार के विषय में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। (AK)