आतंकवाद के ख़िलाफ़ ईरान, सीरिया की जनता और सरकार के साथ है
ईरान के विदेश मंत्री के विशेष सलाहकार ने सीरिया के राष्ट्रपति से होने वाली मुलाक़ात में आपसी रुचि के विषयों और क्षेत्रीय हालात के बारे में बात की है।
विदेश मंत्री के विशेष सलाहकार अली असग़र ख़ाजी और उनके साथ गए शिष्टमंडल ने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद से मुलाक़ात के दौरान आपसी रणनैतिक संबंधों समेत सभी मैदानों विशेष कर आर्थिक क्षेत्र में सहयोग के विस्तार की संयुक्त समितियों के काम की समीक्षा की। इसके अलावा इस मुलाक़ात में क्षेत्र के हालात, कुछ राजनैतिक मामलों विशेष कर आस्ताना शांति प्रक्रिया की बैठक के एजेंडे की समीक्षा की गई और सीरियाई जनता के हित के लिए सकारात्मक परिणामों तक पहुंचने के राजनैतिक प्रयास जारी रखने पर बल दिया गया।
ईरान के विदेश मंत्री के विशेष सलाहकार अली असग़र ख़ाजी ने इस मुलाक़ात में दोनों देशों के बीच मज़बूत संबंधों की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि ईरान, आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग में सीरिया की जनता और सरकार की मदद जारी रखेगा। इस अवसर पर सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईरान में तेरहवें राष्ट्रपति चुनाव के सफल आयोजन की तरफ़ इशारा करते हुए कहा कि हम, आतंकवाद के ख़िलाफ़ युद्ध में ईरान की मदद के आभारी हैं। अली असग़र ख़ाजी ने सीरिया के विदेश मंत्री फ़ैसल मिक़दाद से भी मुलाक़ात की और आपसी रुचि के विषयों पर विचार-विमर्श किया। (HN)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए