इस्राईल समुद्र में ईरान से युद्ध हार चुका है, इस्राईली कमांडर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101114-इस्राईल_समुद्र_में_ईरान_से_युद्ध_हार_चुका_है_इस्राईली_कमांडर
इस्राईली नौसेना के पूर्व कमांडर ने ईरानी जहाज़ों पर ज़ायोनी शासन के हमले के प्रयासों को एक ऐसा युद्ध क़रार दिया है, जिसे इस्राईल शुरूआत में ही हार गया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Jul ०५, २०२१ ०८:३९ Asia/Kolkata
  • इस्राईल समुद्र में ईरान से युद्ध हार चुका है, इस्राईली कमांडर

इस्राईली नौसेना के पूर्व कमांडर ने ईरानी जहाज़ों पर ज़ायोनी शासन के हमले के प्रयासों को एक ऐसा युद्ध क़रार दिया है, जिसे इस्राईल शुरूआत में ही हार गया है।

इस्राईली नौसेना के पूर्व कमांडर अलयाज़ चेनी मारूम ने यिसराईल ह्यूम अख़बार में अपने एक लेख में उल्लेख किया है कि व्यापारी जहाज़ों के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़ना, इस्राईल को बहुत भारी पड़ा है।

जनरल मारूम ने हिंद महासागर में एक इस्राईली जहाज़ पर मिसाइल हमले का ज़िक्र करते हुए कहाः इससे पता चलता है कि यह टकराव किस हद तक बढ़ गया है और इसका दायरा दिन प्रतिदिनि बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि यह समुद्री युद्ध दो साल पहले शुरू हुआ था, जब इस्राईल ने सीरिया के लिए तेल ले जा रहे एक ईरानी टैंकर को निशाना बनाया था।

उसके बाद, कई इस्राईली जहाज़ भी निशाना बन चुके हैं, यहां तक कि अब इस तरह के हमलों से रहस्य के बादल छटते जा रहे हैं। msm

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए