ईरान और सऊदी अरब के बीच बातचीत में प्रगति हुई है, तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101170-ईरान_और_सऊदी_अरब_के_बीच_बातचीत_में_प्रगति_हुई_है_तेहरान
ईरान सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच होने वाली वार्ताओं में अब तक दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण तरीक़े से सद्भावना के साथ वार्ता की है और इन वार्ताओं में प्रगति भी हुई है और मतभेदों को निम्न स्तर पर पहुंचाने तक वार्ता का सिलसिला जारी रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०२१ ११:०७ Asia/Kolkata
  • ईरान और सऊदी अरब के बीच बातचीत में प्रगति हुई है, तेहरान

ईरान सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच होने वाली वार्ताओं में अब तक दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण तरीक़े से सद्भावना के साथ वार्ता की है और इन वार्ताओं में प्रगति भी हुई है और मतभेदों को निम्न स्तर पर पहुंचाने तक वार्ता का सिलसिला जारी रहेगा।

ईरान सरकार के प्रवक्ता अली रबीई ने मंगलवार को पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता क्या रुक गयी है? और दोनों देशों के बीच वार्ता की आप क्या समीक्षा करते हैं, कहा कि ईरान और सऊदी अरब के बीच वार्ता इसीलिए शुरु हुई कि  हम पड़ोसियों को प्राथमिकता देते हैं और क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए साथ रहने की ज़रूरत है।

उनका कहना था कि हमारा यही मानना है कि आपसी मतभेदों को हल करने का बेहतरीन रास्ता वार्ता है। ईरान सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच होने वाली वार्ताओं में अब तक दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण तरीक़े से सद्भावना के साथ वार्ता की है और इन वार्ताओं में प्रगति भी हुई है और मतभेदों को निम्न स्तर पर पहुंचाने तक वार्ता का सिलसिला जारी रहेगा।

अली रबीई का कहना था कि हम वार्ता द्वारा अपने मतभेदों को कम से कम स्तर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। (AK)