ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना की स्थिति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101306-ईरान_में_पिछले_24_घंटों_के_दौरान_कोरोना_की_स्थिति
ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 146 व्यक्तियों की मौत हुयी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 16 हज़ार 596 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं जबकि 146 व्यक्तियों की कोरोना के कारण मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०९, २०२१ १३:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना की स्थिति

ईरान में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से 146 व्यक्तियों की मौत हुयी है। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान 16 हज़ार 596 कोरोना के नये मामले सामने आये हैं जबकि 146 व्यक्तियों की कोरोना के कारण मौत हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कल से आज तक कोरोना की चपेट में आने वाले 16 हज़ार 596 नये व्यक्तियों की पहचान की गयी है। इस प्रकार अब तक देश में कोरोना से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की तादाद 33 लाख 44 हज़ार 122 हो गयी है।

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुातबिक़, गत 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से पीड़ित 146 व्यक्तियों की मौत हो गयी। इस प्रकार कोरोना से मरने वाले व्यक्तियों की तादाद 85 हज़ार 543 हो गयी है जबकि 29 लाख 95 हज़ार और 195 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए