ईरान कोरोना वैक्सीन की लाखों डोज़ आयात कर चुका है
स्वास्थ्य मंत्रालय के नेटवर्क प्रबंधन केंद्र, उपचार और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख का कहन है कि कोरोना वैक्सीन की 10 लाख डोज़, देश में पहुंच चुकी हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, स्वास्थ्य मंत्रालय के नेटवर्क प्रबंधन केंद्र, उपचार और चिकित्सा शिक्षा के प्रमुख जाफ़र सादिक़ तबरेज़ी ने कहाः हालिया दिनों में 20 लाख वैक्सीन की डोज़ मुल्क में पहुंच चुकी हैं, जिसके बाद इसी गुरुवार को 10 डोज़ ईरान पहुंची हैं, जबकि शुक्रवार को फिर से नई खेप देश में पहुंचने वाली है।
सादिक़ तबरेज़ी का कहना था कि ईरान में पहुंचने वाले वैक्सीन पर लेबल लगाने में 48 घंटे लगते हैं, ताकि वैक्सीन के असली होने की पुष्टि हो सके और उनका लोकेशन पता चल सके।
उन्होंने आगे कहाः उसके बाद वैक्सीन को स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाता है, जिन्हें चिकित्सा विश्वविद्यालयों में वितरित कर दिया जाता है, यही वजह है कि आयात करने और वैक्सीनेशन में समय लगता है।
वैक्सीन आयात करने के लिए व्यापक योजना और इसी तरह बड़े पैमाने पर देश में उसका उत्पादन जारी रहेगा। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए