अगले दिनों में वैक्सीनेशन में तेज़ी लाई जायेगीः ईरान के स्वास्थ्य मंत्री
ईरान के स्वास्थ्यमंत्री ने शुक्रवार को तेहरान में वैक्सीनेशन केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
स्वास्थ्य मंत्री सईद नमकी ने शुक्रवार तेहरान के पश्चिम में एक वैक्सीनेशन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और निकट से नगरवासियों के टीकाकरण की प्रक्रिया को देखा। साथ ही स्वास्थ्यमंत्री ने वैक्सीनेशन केन्द्र में मौजूद नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आज मोबाइल और ग़ैर मोबाइल वैक्सीनेशन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और तेहरान में वैक्सीनेशन केन्द्रों में वृद्धि की जायेगी और उम्मीद है कि अगले दिनों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया और तेज़ होगी।
इस रिपोर्ट के अनुसार ईरान के स्वास्थ्य मंत्री मोबाइल वैक्सीनेशन केन्द्र के निरीक्षण के लिए "बोस्ताने विलायत" नामक पार्क में गये जहां उन्होंने निकट से वैक्सीनेशन प्रक्रिया को देखा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए