परमाणु समझौते के अंतर्गत अपने वचनों के पालन पर ईरान का बल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i10162-परमाणु_समझौते_के_अंतर्गत_अपने_वचनों_के_पालन_पर_ईरान_का_बल
विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान परमाणु समझौते (जेसीपीओए) के अंतर्गत अपने सभी वचनों का सही ढंग से पालन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०२, २०१६ १७:४० Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौते के अंतर्गत अपने वचनों के पालन पर ईरान का बल

विदेश मंत्री ने कहा है कि ईरान परमाणु समझौते (जेसीपीओए) के अंतर्गत अपने सभी वचनों का सही ढंग से पालन किया है।

मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को तेहरान में फ़्रान्स के विदेश मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय विकास के प्रभावरी क्रिस्टियन मासे से मुलाक़ात में कहा कि ईरान ने गुट पांच धन एक साथ हुए समझौते के अंतर्गत अपनी सभी कटििबद्धाताओं को सही ढंग से पूरा किया है और इसी कारण उसे अपेक्षा है कि अन्य सभी पक्ष भी बैंकिंग लेन-देन बहाल करने के संबंध में प्रभावी ढंग से व्यवहारिक क़दम उठाएंगे। उन्होंने तेहरान व पेरिस के संबंधों के बारे में कहा कि ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी की फ़्रान्स की यात्रा के बाद दोनों देशों के संबंध विस्तार के लिए अच्छे क़दम उठाए गए हैं।

इस मुलाक़ात में फ़्रान्स के विदेश मंत्रालय में अंतर्राष्ट्रीय विकास के प्रभावरी क्रिस्टियन मासे ने सीरिया सहित क्षेत्रीय मामलों में इस्लामी गणतंत्र ईरान को एक प्रभावी क्षेत्रीय पक्ष बताया और कहा कि फ़्रान्स हमेशा ईरान के साथ विचार-विमर्श को आवश्यक समझता है। (HN)