अमरीका के साथ क़ैदियों के आदान प्रदान के लिए तैयार हैं, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101688-अमरीका_के_साथ_क़ैदियों_के_आदान_प्रदान_के_लिए_तैयार_हैं_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी अधिकारियों के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान आज ही बंदियों के आदान प्रदान के समझौते पर अमल करने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १८, २०२१ ११:२५ Asia/Kolkata
  • अमरीका के साथ क़ैदियों के आदान प्रदान के लिए तैयार हैं, ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीकी अधिकारियों के दावे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईरान आज ही बंदियों के आदान प्रदान के समझौते पर अमल करने के लिए तैयार है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने ट्वीट कर बंदियों के आदान प्रदान और  दोनों पक्षों की ओर से 10 क़ैदियों की रिहाई के बारे में अमरीका और ब्रिटेन के सथ ईरान के समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान आज ही इस समझौते पर अमल करने के लिए तैयार है।

ख़तीबज़ादे ने कहा कि आश्चर्य की बात यह है कि अमरीका इस साधारण की हक़ीक़त का इन्कार कर रहा है कि बंदियों के बारे में एक समझौता हुआ है, वाशिंग्टन यह भी इन्कार कर रहा है कि सार्वजनिक एलान में इस विषय को शामिल कैसे किया जाए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने विएना वार्ता की ओर संकेत करते हुए कहा कि विएना में परमाणु समझौते से हटकर अमरीका और ब्रिटेन के साथ मानवता प्रेमी बंदियों के आदान प्रदान और दोनों पक्षों के दस क़ैदियों की रिहाई के विषय पर ही सहमति हुई है। 

ज्ञात रहे कि अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया था कि जब ईरान में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तभी विएना वार्ता को जारी रखने का कार्यक्रम बनाया जाएगा। अमरीकी विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने दावा किया कि हम वार्ता जारी रखना चाहते थे लेकिन ईरानियों ने देश के सत्ता हस्तांतरण की वजह से अधिक समय की मांग की है। (AK)