ईरान का दो टूक जवाब, अफ़ग़ानिस्तान में अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101722-ईरान_का_दो_टूक_जवाब_अफ़ग़ानिस्तान_में_अशांति_बर्दाश्त_नहीं_की_जाएगी
ईरान ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में अशांति सहन नहीं की जाएगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १९, २०२१ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • ईरान का दो टूक जवाब, अफ़ग़ानिस्तान में अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ईरान ने साफ़ शब्दों में कह दिया है कि अफ़ग़ानिस्तान में अशांति सहन नहीं की जाएगी।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता सईद ख़तीबज़ादे ने अफ़ग़ान पलायनकर्ताओं की ईरान की ओर आने वाली नई लहर के बारे में कहा कि बहुत ही बारीकी से सीमा पर नज़र रखी जा रही है और अफ़ग़ानिस्तान में अशांति, ईरान के लिए असहनीय है।

उन्होंने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुए तेहरान में इंट्रा अफ़ग़ान डायलाग और भारतीय विदेशमंत्री के तेहरान दौरे की ओर इशारा किया। उन्होंने विएना में परमाणु वार्ता के बारे में कहा कि विएना में छह चरण की वार्ता पूरी शक्ति के साथ आगे बढ़ी और स्वभाविक है कि ईरान में धार्मिक लोकतंत्र है और यह वार्ता, अमरीका की ओर से अमल न किए जाने की वजह से विलंब का शिकार हुईं और ईरान में चुनाव आयोतित हुए और नई सरकार सत्ता में पहुंची है और वही चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने यूएई द्वारा इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करने की कोशिश और अपने दूतावास को तेल अवीव में खोले जाने की ओर संकेत किया और कहा कि अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ख़ुद को क़ानूनी दर्जा दिलाने के प्रयास में है और वह समझता है कि इस काम से वह ख़ुद को क़ानूनी दर्जा दिला लेगा, जबकि उसकी यह ग़लत फ़हमी है और ज़ायोनी शासन इस रास्ते से ख़ुद को वैधता प्रदान नहीं कर सकता।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने ईरान और मिस्र के बीच वार्ता के बारे में कहा कि ईरान और मिस्र के बीच हमेशा से संपर्क रहा है और यह संपर्क कभी भी टूटा नहीं था लेकिन इसमें उतार चढ़ाव रहा है।  

उनका कहना था कि हम समझते हैं कि इस्लामी जगत के बड़े देशों के बीच संबंध, इस्लामी जगत और क्षेत्र के हित में होगा और तेहरान संबंधों को विस्तृत करने का हमेशा स्वागत करता है। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए