ईरान पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देता हैः सैयद रईसी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101808-ईरान_पड़ोसी_देशों_को_प्राथमिकता_देता_हैः_सैयद_रईसी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का कहना है कि उनकी सरकार की विदेश नीति की पहली प्राथमिकता, पड़ोसी देशों के साथ संबंधों का विस्तार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २१, २०२१ १३:२३ Asia/Kolkata
  • ईरान पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देता हैः सैयद रईसी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति का कहना है कि उनकी सरकार की विदेश नीति की पहली प्राथमिकता, पड़ोसी देशों के साथ संबंधों का विस्तार है।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने कहा कि पड़ोसी देशों से संबंधों में विस्तार, तेहरान की विदेश नीति की प्राथमिकता में सर्वोपरि है। इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति क़ुर्बान अलीकुल बर्दी मुहम्मद ओफ़ से एक टेलीफ़ोनी वार्ता में ईदुलअज़हा के उपलक्ष्य और तुर्कमनिस्तान की स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर बधाई देत हुएस ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने कहा कि हमारी सरकार की विदेश नीति की पहली प्राथमिकता, पड़ोसी देशों के साथ संबंधों का विस्तार है।

उन्होंने ईरान और तुर्कमनिस्तान के बीच, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संबंधों की मज़बूती पर बल देते हुए कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के हालात, दोनों देशों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं इसीलिए दोनों देशों के अधिकारियों को इस संबंध में परामर्श करने की आवश्यकता है।

ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति सैयद इब्राहीम रईसी ने तुर्कमनिस्तान के दौरे सहित आईसीओ और कैस्पियन सी के तटवर्ती देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने का शुक्रिया अदा करते हुए आशा व्यक्त की है कि इस दौरे और तुर्कमनिस्तान के अधिकारियों से निकट से मुलाक़ात और बातचीत का मौक़ा मिलेगा।

इसी मध्य तुर्कमनिस्तान के राष्ट्रपति क़ुरबान क़ुली बर्दी मुहम्मद ओफ़ ने भी नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को ईदुल अज़हा की बधाई देते हुए कहा कि तेहरान और अश्क़ाबाद के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं जो दोनों देशों की जनता को एक दूसरे से जोड़ते हैं। (AK)

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए