ईरान ड्रोन विमानों के उत्पदान में आत्मनिर्भर बन चुका है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i101854-ईरान_ड्रोन_विमानों_के_उत्पदान_में_आत्मनिर्भर_बन_चुका_है
रूस के साथ सैन्य संबंधों की सराहना करते हुए ईरान के उप रक्षा मंत्री का कहना है कि देश ड्रोन विमानों के उत्पदान में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२१ १६:३३ Asia/Kolkata
  • ईरान ड्रोन विमानों के उत्पदान में आत्मनिर्भर बन चुका है

रूस के साथ सैन्य संबंधों की सराहना करते हुए ईरान के उप रक्षा मंत्री का कहना है कि देश ड्रोन विमानों के उत्पदान में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर हो गया है।

गुरुवार को रूस की अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रदर्शनी 2021 में इर्ना से बात करते हुए अफ़शीन ख़ाजेह-फ़र्द ने रूस को ईरान का रणनीतिक साझेदार क़रार दिया।

उन्होंने कहाः ड्रोन के क्षेत्र में हमने महत्वपूर्ण प्रगति की है और हम इसका श्रेय पिछले 40 वर्षों के दौरान अपने युवाओं के प्रयासों को देना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि आज हम ड्रोन की बॉडी से लेकर विभिन्न प्रणालियों और इंजनों तक के निर्माण में आत्मनिर्भर हैं।

ईरानी उप रक्षा मंत्री का कहना था कि हमने यूएवी की उड़ान, उसकी सटीकता, स्वचालित टेकऑफ़ और लैंडिंग के साथ-साथ रात के मिशनों में उसके इस्तेमाल में कई मील के पत्थर स्थापित कर दिए हैं।

उन्होंने बताया कि रूस की अंतरराष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रदर्शनी 2021 में ईरान ने अपने ड्रोन विमानों के सिर्फ़ दो मॉडल प्रदर्शनी के लिए रखे हैं।

ईरान और रूस के संबंधों पर टिप्पणी करते हुए ख़ाजेह-फ़र्द ने कहा कि विमानन उद्योग में हमारा रूस के साथ पुराना सहयोग है और निश्चित रूप से हम इस सहयोग में विस्तार कर रहे हैं। इसके लिए हमारे पास अच्छी योजना और रणनीति मौजूद है। msm