जेसीपीओए का पालन सभी के हित में
विदेश मंत्री ने कहा है कि जेसीपीओए का पालन इस कार्यक्रम के सभी पक्षों के हित में है।
मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सोमवार को परमाणु वार्ता में शामिल कुछ लोगों के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम मेें भाग लेने के बाद हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि तीस महीने तक चली वार्ता और उसके बाद सामने आने वाले परिणामों के दृष्टिगत बुद्धि की यही मांग है कि सभी संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) का पालन करें।
ज़रीफ़ ने कहा कि सभी के हित इसमें हैं कि जेसीपीओए का क्रियान्वयन हो क्योंकि ईरान की जनता पर दबाव डालने के लिए जितने भी तरीक़े अपनाए गए, वे विफल रहे और बड़ी शक्तियां ईरान के साथ वार्ता की मेज़ पर लौटने के लिए विवश हो गईं। विदेश मंत्री ने इसी प्रकार बल देकर कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पूरी चेतना व सतर्कता के साथ संयुक्त समग्र कार्य योजना (जेसीपीओए) के क्रियान्वयन पर नज़र रखेगा। (HN)