ईरान यही चाहता है कि अफ़ग़ानिस्तान में क़ायम हो शांति
ईरान की संसद मजलिसे शुराये इस्लामी में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के एक सदस्य ने कहा है कि ईरान वार्ता के माध्यम से और अफगानिस्तान में प्रभावी धड़ों को एक दूसरे के निकट करके सदैव इस देश में शांति व सुरक्षा स्थापित किये जाने का पक्षधर रहा है।
ज़ुन्नूर ने अफ़ग़ानिस्तान के हालिया विवादों के बारे में इस्लामी गणतंत्र ईरान के दृष्टिकोणों के बारे में कहा कि दसियों साल से अफगानिस्तान को विवादों और लड़ाइयों का सामना रहा है और यही स्थिति अब भी जारी है।
उन्होंने अफ़ग़ानिस्तान में शांति व सुरक्षा की स्थापना को ईरान के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा कि अफगानिस्तान में शांति व सुरक्षा और इसी प्रकार जंग व अस्थिरता का सीधे विशेषकर ईरान की पूर्वी सीमाओं पर असर पड़ता है।
ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के सदस्य ने इसी प्रकार कहा कि ईरान का प्रयास यह है कि अफ़ग़ान सरकार और दूसरे आंतरिक धड़ों को एक दूसरे से निकट करके अफ़ग़ानिस्तान में शांति व सुरक्षा स्थापित करने में सहायता करे। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए